प्रेगनेंसी में पेट दर्द क्यों होता है || Why does abdominal pain occur during pregnancy? ||
प्रेगनेंसी में पेट दर्द क्यों होता है || Why does abdominal pain occur during pregnancy?
दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे की प्रेगनेंसी में दर्द क्यों होता है, क्या प्रेगनेंसी में दर्द होना सामान्य है या असामान्य है, प्रेगनेंसी में दर्द हो तो आपको क्या करना चाहिए इत्यादि।
क्या प्रेगनेंसी में दर्द होना सामान्य है या असामान्य है :
दोस्तों प्रेगनेंसी में दर्द होना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सामान्य माना जाता है, प्रेगनेंसी में यदि आपको या आपके किसी रिलेटिव को कभी भी पेट में दर्द हो तो, आप इससे घबराये नहीं यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो की आम तौर पर प्रेगनेंसी में समय अनुशार देखने को मिलती रहती है।
दोस्तों आमतौर पर देखा गया है की, सामान्यतः प्रेगनेंसी के एक या दो महीने में तो पेट में दर्द बहोत कम ही महिलाओं में देखा गया है, देखिये दोस्तों अब बात पेट में दर्द की हो रही है तो पेट के आसपास के हिस्सों में होनेवाले खिंचाव के कारण ही प्रेगनेंसी में आम तौर पर दर्द देखने को मिलता है।
कभी कभी गर्भाषय में रक्तप्रवाह में वृद्धि, गर्भाशय में स्थित राउंड लिगमेंट में होनेवाले खिंचाव, कभी - कभी पेट में मरोड़, या फिर कभी कभी खाना खाने के बाद भी प्रेगनेंसी में पेट में दर्द देखने को मिल सकता है।
प्रेगनेंसी में दर्द क्यों होता है :
दोस्तों जैसा के हम जानते है प्रेगनेंसी ये पुरे 9 महीने या अगर हफ्तों की बात की जाये तो लगभग 40 हफ्तों का होता है। दोस्तों आम तौर पर प्रेगनेंसी में दर्द क्यों होता है ये जानने के लिए बहोत सारि महिलाये इक्छुक रहती है, जो की देखा जाये तो सामान्य बात भी है। जब कभी किसी ने इस तरह के दर्द को महसूस न किया हो तो अब उसे इस तरह से दर्द क्यों हो रहा है ये जानने के लिए इक्छुक होना एक अच्छी बात है। दोस्तों प्रेगनेंसी में दर्द क्यों होता है अगर हम इस पर बात करे तो, आप ही सोचिये की जब एक छोटा सा स्टोन हमारे किडनी में पनप रहा हो और जब वो पेट में दर्द का कारण बन सकता है, तो यहाँ तो आपके पेट में आपका बच्चा पल रहा होता है, तो ये तो काफी सामान्य बात है और आपको इससे बिलकुल भी घबराने की जरुरत नहीं है।
पहली तिमाही में पेट में दर्द का होना :
दोस्तों देखिये पहली तिमाही में पेट में दर्द होना बहोत ही सामान्य बात है, आपको इस समय घबराने की कोई भी जरुरत नहीं है। पहली तिमाही के दौरान चुकी आपके शरीर में आंतरिक बदलाव हो रहे होते है पेट में दर्द होना सामान्य बात है। इस दौरान आपके पेट में ऐंठन, पेट में मरोड़, गैस, कब्ज जैसे सामान्य लक्षण देखने को मिल सकते है।
दूसरी तिमाही में पेट में दर्द होना :
देखिये दोस्तों जैसा के हमने ऊपर बात किया प्रेगनेंसी के दौरान पेट में दर्द होना सामान्य बात है, पर यहाँ दूसरी तिमाही में आपको आपका तथा आपके गर्भ में पल रहे अपने बच्चे का खास ध्यान रखने की जरुरत है। हालाँकि पेट में दर्द होना प्रेगनेंसी के पूरे समय में सामान्य ही माना गया है। पर यहाँ आपको ये देखते रहना है कि, कही आपको पेट में दर्द के साथ - साथ आपके प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव तो नहीं हो रहा है, अगर ऐसा होता है, तो आप तुरंत ही अपने गयनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करे और अपने स्तिथि से अवगत कराये। दोस्तों प्रेगनेंसी के दूसरी तिमाही में मिस्कैरेज होने की सम्भावना बानी रहती है, हालांकि ऐसा 10 में से सिर्फ एक महिला में ही देखने को मिलता है, तो आपको यहाँ थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरुरत है।
तीसरी तिमाही में पेट में दर्द होना :
दोस्तों ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन के आलावा पेट में, सामान्य से काफी ज्यादा दर्द होना गंभीर हो सकता है। अगर आपको तीसरी तिमाही के दौरान ज्यादा दर्द मशहुस हो तो, यह समय से पहले ही आपकी डिलीवरी का संकेत हो सकता है। समय से पहले डिलीवरी होने के लक्षणों में पानी की थैली का फटना जिसे की एमनीओटिक फ्लूइड भी कहते है, प्राइवेट पार्ट के आसपास दर्द का ज्यादा बढ़ना , बच्चे के आपके पेट में मूवमेंट की कमी का आपको महशूस होना, प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव का होना, सफ़ेद पानी का बहना इत्यादि लक्षण देखने को मिल सकते है। इस तरह के लक्षण अगर आपको देखने को मिल रहे है, तो आप तुरंत हि अपने गयनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करे।
नोट : दोस्तों यदि आपको प्रेगनेंसी के 37 से 40 हफ्तों के दौरान पेट में दर्द, लज्जे सामान सफेट पानी का प्राइवेट पार्ट से स्राव, एमनीओटिक फ्लूइड का प्राइवेट पार्ट से रिसाव, रक्तस्राव इत्यादि लक्षण देखने को मिल रहे है तो घबराये नहीं, प्रेगनेंसी के 37 से 40 हफ्ते पुरे होने पर ये लक्षण दिखना सामान्य है, और ये इस बात का संकेत है की अब आपकी डिलीवरी जल्द ही होने वाली है, अब आप अपने गयनेकोलॉजिस्ट से तुरंत ही संपर्क करे और उन्हें अपने स्तिथि से अवगत कराये।
कुछ असामान्य लक्षण जो प्रेगनेंसी के दौरान पेट में दर्द का कारण बन सकते है :
- अपेंडिक्स में सूजन अथवा अपेंडिक्स का बढ़ना (appendicitis)
- 2 पित्त की पथरी (cholelithiasis)
- 3 किडनी स्टोन (renal stone)
- 4 यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
- 5 हाइपरटेंशन (hypertension)
- 6 डायबिटीज (diabetes)
- 7 माइग्रेन (migraine)
- 8 सीज़र (seizure)

Post a Comment