सामान्य सर्दी-जुकाम के लक्षण कारण और उपाय || know Common Cold Hindi Symptoms and Causes and home remedies ||



सामान्य सर्दी-जुकाम के लक्षण कारण और उपाय


दोस्तों देखा जाये तो सामान्यतः सर्दी - जुकाम से हर कोई अपनी लाइफ में एक न एक बार जरूर ग्रसित होता है। 

दोस्तों सर्दी - जुकाम हमारे हेल्थ से जुडी एक आम समस्या है जिसे आम तौर पर हम हमारे बुजुर्गो द्वारा बताये गए 

घरेलु नुस्खों से आसानी से ठीक कर सकते है। 


सर्दी-जुकाम के लक्षण :

दोस्तों जैसा के हम सब जानते है, सर्दी - जुकाम में नाक का बहना तो आम है ही लेकिन इसके साथ साथ कई बार गले में खरास का होना, गले में खिचखिचाहट का मह्शूश होना, सर भारी-भारी सा लगना, सर में दर्द होना, नाक में खुजली होना, कभी कभी बुखार आ जाना जैसे लक्षण देखे जा सकते है। 

सर्दी जुकाम आखिर क्या होता है :

दोस्तों सर्दी - जुकाम सामान्यतः वायरस के संक्रमण के कारण होनेवाली एक प्रकार सामान्य बीमारियों में से एक है,

वैज्ञानिक शोध ये बताती है के सर्दी - जुकाम 200 से ज्यादा प्रकार के वायरसों के संक्रमण के कारण होती है, जो कि ऊपर बताये गए लक्षणों के माध्यम से हमारे शरीर में दिखाई पड़ती है। इन 200 प्रकार के वायरसों में से सबसे सामान्य वायरस राइनो वायरस है, जो की सर्दी - जुकाम के होने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। 

इसके बाद आता है हाल ही वैज्ञानिक शोध में पता लगे कोरोना वायरस जिसके होने पर सबसे सामान लक्षण जो कि देखने को मिला था, वो सर्दी - जुकाम ही था। इसके अतिरिक्त रेस्पिरेटरी सिनसिशल वायरस, इन्फ्लुएंजा और पैराइन्फ्लुएंज़ा कुछ वायरस के प्रकार है जिनकी वजह से भी सर्दी - जुकाम हो सकता है

सामान्य सर्दी जुकाम कैसे होता है 

किसी भी व्यक्ति - इंसान का ऊपर बताये गए वायरसों में से किसी भी एक वायरस से ग्रसित होना सामान्य सर्दी जुकाम के होने के लिए काफी होता है। 

दोस्तों ये वायरस बस यूँ ही हमारे शरीर को संक्रमित नहीं कर सकते इसके लिए, यदि हम हमारे आसपास के किसी ऐसे व्यक्ति जिसको की सर्दी - जुकाम हुआ हो और हम उसके निकट संपर्क में आते है तो हमें भी सर्दी - जुकाम हो सकता है। इसके आलावा दोस्तों हमारे शरीर पर मौजूद त्वचा पर बने छोटे - छोटे छिद्रो के द्वारा भी कई बार ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते है, और हमें भी सर्दी - जुकाम हो सकता है। 

दोस्तों जैसा के हमने ऊपर पढ़ा वायरस हमारे शरीर में प्रवेश करने के लिए अपने रास्ते खुद ही ईजाद कर लेते है, लेकिन दोस्तों कई बार तो हम खुद ही इन वायरसों को हमारे शरीर में प्रवेश करने के लिए रास्ता दिखाते है, नहीं समझे कैसे? आइये जानते है। 

दोस्तों कई बार हम अनजाने में ऐसी सतहों को छू लेते है, जहाँ पर ये वायरस पहले से ही मौजूद रहते है। उदाहरण के लिए लॅपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल  करते हुए पहले से ही मौजूद वायरस के संपर्क में आना। इसी प्रकार दरवाजे को छूना, घर के बर्तन, मग , गिलास को छूना। दोस्तों कहने की बात ये है की किसी भी सतह को छूना जहाँ के ये वायरस हो सकते है और इनसे हम ग्रसित हो सकते है।

सर्दी - जुकाम को ठीक करने के घरेलु उपाय  :

दोस्तों आम तौर पर सर्दी जुकाम होने पर सबसे ज्यादा जिन घरेलु नुस्खे का इस्तेमाल किया जाता है उनमे सबसे ज्यादा प्रचलित है हल्दी और दूध 

दोस्तों सामान्यतः यदि आपको सर्दी जुकाम हो गया है तो आप इससे जल्दी से निजात पाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच हल्दी डालकर पि सकते है, यह हल्दी दूध आपको काफी लाभ पहुँचाएगा और आपकी सर्दी - जुकाम जल्दी ही ठीक हो जाएगी। 

दोस्तों बताने के लिए तो मै और भी कई घरेलु नुस्खे बता सकता हूँ पर जो मैंने खुद पर इस्तेमाल की है मैंने वही बताई है, मै  आपसे यही कहूँगा कि 

यदि आपको सर्दी जुकाम ज्यादा है और ऊपर बताये घरेलु नुस्खे से नहीं ठीक हो रही जो की आम तौर पर हो ही जाती है, या फिर आपने दूसरे किसि और घरेलु नुस्खे का इस्तेमाल किया है और उससे भी ठीक नहीं हो तो कृपया आप किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह ले, वो आपको आपके सर्दी - जुकाम का उचित इलाज बता देंगे 


उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में बताई गयी जानकारी अच्छी और genuine लगी होगी। 


आपका धन्यवाद।। 

No comments

Powered by Blogger.